दर्दनाक हादसे में घायल हुए फौजी जवान ने तोड़ा दम, 4 बहनों का था इकलौता भाई

punjabkesari.in Thursday, Dec 08, 2022 - 12:35 PM (IST)

बरनाला(विवेक सिंधवानी, गोयल): जिले के गांव बडबर में फौज में से छुट्टी आए नौजवान की जख्मों की ताव न झेलते हुए आज मौत हो गई। फौजी नौजवान चार बहनों का इकलौता भाई था, जिसकी गत तीन महीने पहले लौंगोवाल रोड पर एक्सीडेंट हो गया था।

जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी यूथ के सीनियर नेता गुरमीत सिंह काका ने बताया कि नौजवान जगसीर सिंह जग्गी पुत्र दलीप सिंह रविदासिया सिंह 2004 में फौज में भर्ती हुआ था, जो कि अब 183 बटालियन डेलटा कंपनी पुलवामा कश्मीर में तैनात था, जो तीन महीने पहले अपने गांव बडबर में छुट्टी लेकर आया था। इसी दौरान वह लौंगोवाल रोड पर किसी वाहन की चपेट में आने के कारण बुरी तरह से जख्मी हो गया तथा शरीर के कई अंगों पर चोटें लगी, जिसका इलाज चल रहा था, लेकिन आज फौजी नौजवान जगसीर सिंह की जख्मों की ताव न झेलते हुए मौत हो गई। गुरमीत सिंह ने बताया कि फौजी नौजवान अपने पीछे विधवा पत्नी दो बच्चों को छोड़ गया। उन्होंने मुख्यमंत्री पंजाब सरकार तथा हलका विधायक कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर को फरियाद करते फौजी परिवार की आर्थिक सहायता के लिए गुहार लगाई गई है।
 

Content Writer

Vatika