करंट लगने से हुआ हादसा, व्यक्ति की मौत

punjabkesari.in Monday, Feb 28, 2022 - 01:56 PM (IST)

लुधियाना (राज): डेयरी में फर्श धोते समय पानी की मोटर चलाने गए व्यक्ति को करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। मृतक जगतार सिंह (42) है, जो विश्वकर्मा कालोनी का रहने वाला है। थाना पी.ए.यू. के सब-इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने बताया कि जगतार सिंह की दूध की डेयरी है। उसकी डेयरी में काम चल रहा था।

यह भी पढ़ें : पत्नी ने पार की दरिंदगी की हद, किया कुछ ऐसा की हो जाएंगे हैरान

इस दौरान वह मोटर चलाने के लिए गया था तो अचानक उसे बिजली का जोरदार झटका लग गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचा गया पर अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिवार के हवाले कर दिया गया है। इस केस में 174 की कार्यवाही की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash