सेंट्रल जेल में हुआ हादसा, होमगार्ड जवान को लगी गोली

punjabkesari.in Sunday, Aug 21, 2022 - 03:37 PM (IST)

फरीदकोट : फरीदकोट की सेंट्रल जेल से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जेल में तैनात होमगार्ड के जवान को ड्यूटी के दौरान गोली लग गई। गोली लगने से घायल हुए होमगार्ड जवान को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया।

आपको बता दें कि घायल होमगार्ड की पहचान हरजिंदर सिंह के रूप में की गई है। हरजिंदर सिंह को उसकी ही सर्विस गन से गोली लगी है और फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Kalash