गुरुद्वारा साहिब से माथा टेक कर लौटे रहे 3 युवकों के साथ हादसा, 2 की मौ'त
punjabkesari.in Sunday, Jun 28, 2026 - 12:00 PM (IST)
दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया) : दीनानगर-गाहलड़ी रोड पर स्थित गांव नीवां धकाला के पास सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुद्वारा टाहली साहिब गाहलड़ी से माथा टेककर दीनानगर साइड 3 युवक ऑल्टो कार में सवार 3 युवक अपने घर लौट रहे थे। जब वे गांव नीवां धकाला के पास पहुंचे तो कार का अचानक संतुलन बिगड़ गया, जिस कारण कार सड़क किनारे टाहली के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के टायर के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में माता-पिता के इकलौते बेटे रविंदर सिंह पुत्र गुरविंदर सिंह निवासी जंगल (दीनानगर) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ सफर कर रहे दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को तुरंत कार से बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां एक अन्य युवक रितम पुत्र नरेंद्र निवासी अवाखा (दीनानगर) की भी मौत हो गई है।
घटना की सूचना मिलते ही बरहमपुर पुलिस स्टेशन ऑफिसर हरबंस लाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एक्सीडेंट की जगह का जायजा लेने के बाद जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एक्सीडेंट के असली कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। इस दुखद घटना से इलाके में दुख की लहर है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

