Jalandhar में नगर निगम की गाड़ी का कांड, देखते ही देखते मचा शोर...
punjabkesari.in Saturday, Oct 11, 2025 - 03:39 PM (IST)
जालंधर: टीवी सेंटर के पास एक व्यक्ति सड़क पार करते समय नगर निगम की गाड़ी की चपेट में आ गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है, जो बस्ती दानिशमंदा के न्यू रसीला नगर का निवासी है।
घटना के समय अजय पैदल सड़क पार कर रहा था, तभी सामने से आ रहे नगर निगम के ट्रक (नंबर पीबी 08 डीजी9741) ने उसे टक्कर मार दी। ट्रक गलत दिशा से आ रहा था। अजय धोबीघाट में कपड़े धोने का काम करता है। हादसे में उसके एक पैर की हालत इतनी गंभीर हो गई कि हड्डी तक दिखाई देने लगी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि रास्ता बंद होने के कारण वाहन गलत दिशा से आ रहे थे, जिससे यह दुर्घटना हुई। घायल अजय को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।

