दर्दनाक हादसाः गर्म लोहा गिरने के कारण बुरी तरह झुलसे मज़दूर (देखें तस्वीरें)

punjabkesari.in Friday, Aug 13, 2021 - 12:30 PM (IST)

खन्ना (विपन): खन्ना में उस समय पर दर्दनाक हादसा हो गया जब काम करते मज़दूरों पर गर्म लोहा गिर गया। इस हादसे में कई मजदूर बुरी तरह झुलस गए। 

जानकारी के अनुसार यह मज़दूर मंडी गोबिंदगढ़ की स्टील मिल की भट्टी पर काम कर रहे थे।

अचानक भट्टी में उबाल आ गया और गर्म लोहा मज़दूरों पर गिर गया। इस घटना दौरान कई मज़दूर 100 प्रतिशत झुलस गए। फिलहाल घटना का शिकार हुए मजदूरों को खन्ना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां कई मजदूरों को डी.एम.सी. रैफर किया गया है। 

Content Writer

Vatika