रामा मंडी पुल पर घटा दर्दनाक हादसा, 2 घायल

punjabkesari.in Wednesday, Feb 12, 2020 - 11:51 AM (IST)

जालंधर(विक्रम): जालंधर के रामा मंडी पुल पर मंगलवार देर रात करीब 1 बजे एक ट्रक और कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार बुरी तरह घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार कार सवार की पहचान जितेश भक्त पुत्र राज कुमार निवासी वरियाना नगर, जालंधर के रूप में हुई है, उसके साथ एक महिला भी थी, जिसकी फिलहाल पहचान नहीं हो सकी।

PunjabKesari, accident on Rama Mandi bridge, 2 injured

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को फोन करके दोनों घायलों को जोहल अस्पताल में भर्ती करवाया। लोगों ने मदद के लिए हेल्पलाइन नं 0181-2240609 पर कंट्रोल रूम को फोन किया परन्तु 1 घंटे बाद भी कोई पुलिस वाला नहीं पहुंचा। लोगों का कहना है कि जब भी वह कंट्रोल रूम को फोन करते तो उन्हें आगे से यही जवाब मिलता कि 'अभी तक पहुंची नहीं पुलिस अभी तक पहुंचा नहीं बंदा'। फिलहाल दोनों घायलों का जोहल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

PunjabKesari, accident on Rama Mandi bridge, 2 injured

PunjabKesari, accident on Rama Mandi bridge, 2 injured


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News