खन्ना में SSP ऑफिस के सामने Accident, ट्रक ड्राइवर को नींद आने के बाद घटा दर्दनाक हादसा
punjabkesari.in Thursday, Oct 08, 2026 - 01:30 PM (IST)
खन्ना (बिपन): खन्ना GT रोड पर SSP दफ्तर के सामने एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। सड़क पर खराब खड़े ट्रक के पीछे खड़ी कार को तेज रफ्तार से आ रहे दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार आगे खड़े ट्रक से टकरा गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। सूचना मिलते ही SSF की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।
मामला खन्ना GT रोड पर SSP ऑफिस के सामने का है, जहां लोहे से लदा एक ट्रक खराब हो गया था। ट्रक को ठीक कराने के लिए उसका मालिक मौके पर पहुंचा और अपनी कार खराब ट्रक के पीछे खड़ी कर दी। इसी बीच दिल्ली से लुधियाना जा रहे दूसरे ट्रक के ड्राइवर को नींद आ गई। इससे ट्रक बेकाबू हो गया और पहले पीछे खड़ी कार से टकराया और फिर कार आगे खड़े खराब ट्रक से टकरा गई।
हादसे के बाद SSF की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ। SSF अधिकारी ने लोगों से अपील की कि अगर हाईवे पर कोई गाड़ी खराब हो जाए तो तुरंत 112 पर सूचना दें, ताकि मौके पर रिफ्लेक्टर या डिवाइडर लगाकर पीछे से आ रही गाड़ियों को चेतावनी दी जा सके और ऐसे हादसों को रोका जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

