PICS: माता चिंतपुर्णी से लौट रहे श्रद्धालुओं का भयानक एक्सीडेंट, गाड़ी के उड़े परखच्चे, 3 की मौत

punjabkesari.in Sunday, Mar 14, 2021 - 01:26 PM (IST)

बरनाला(पुनीत मान): बरनाला जिले के गांव वजीदके के नजदीक लुधियाना मार्ग पर घटे भयानक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक कार में सवार होकर माता चिंतपुर्णी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। उसी समय जब एक ट्रक तेल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप की ओर आ रहा था तो उसकी पीछे से आ रही कार के साथ जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कार के परखच्चे उड़ गए। 

यह भी पढ़ें: अगवा हुई पादरी की बेटी का पुलिस ने मुस्लिम लड़के से करवाया ‘निकाह

जानकारी के अनुसार सभी मृतक रिश्तेदार थे जो माता चिंतपुर्णी के दर्शन कर लौट रहे थे। हादसे में गंभीर घायल युवती को पी.जी.आई. रैफर किया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उधर पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे वाली कार्यवाही शुरू कर दी है। इस मामले संबंधी जानकारी देते हुए पेट्रोल पंप के कर्मचारी जिसने हादसा होते हुए देखा था। उसने बताया कि सुबह लगभग 7.30 बजे के करीब लुधियाना की ओर से ट्रक आ रहा था और वह तेल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप की ओर मुड़ा। इसके बाद पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार के साथ उसकी टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल पहुंच कर दम तोड़ दिया। 

यह भी पढ़ें: मां आखिरी दम तक रोती रही... ‘मुझे मेरे बेटे से मिलवा दो!

क्या कहना है पुलिस का
इस मामले में थाना ठुल्लीवाल के एस.एच.ओ. गुरतार सिंह ने बताया कि ट्रक और कार दोनों ही लुधियाना की ओर से आ रहे थे जबकि कार सवार माता चिंतपुर्णी के दर्शन कर वापस अपने शहर जा रहे थे कि रास्ते में यह हादसा घट गया। एस.एच.ओ. ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज करके आगे की कार्यवाही की जा रही है। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Sunita sarangal