नहर में गिरी बेकाबू Swift Car, लड़का-लड़की की चीखों से गूंज उठा इलाका

punjabkesari.in Wednesday, Feb 01, 2023 - 01:40 PM (IST)

खन्ना(विपन): खन्ना के राड़ा साहिब इलाके में एक तेज रफ्तार स्विफट कार के नहर में गिरने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कार में लड़का-लड़की सवार थे, जो बाल-बाल बच गए। 

जानकारी के अनुसार कार की रफ्तार तेज होने के कारण संतुलन बिगड़ गया और कार नहर में जा गिरी। वहीं नहर में पानी कम होने के कारण आस-पास के लोगों ने कार सवार लड़का-लड़की को बाहर निकाला, जिससे दोनों बाल-बाल बच गए। वहीं दोनों गांव भिखी के बताए जा रहे है। 
 

Content Writer

Vatika