Punjab: School जा रही Teacher को टिप्पर ने कुचला,  4 महीने पहले हुई थी शादी

punjabkesari.in Tuesday, Apr 23, 2024 - 12:23 PM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब के जिला लुधियाना में स्कूटी से स्कूल जा रही टीचर को ओवरस्पीड टिप्पर ने कुचल दिया। इस हादसे में महिला टीचर बुरी तरह घायल हो गई, जिसके हाथ-पैर और जांघ के पास टिप्पर के टायर चढ़ गए। 

 घायल महिला की पहचान कीर्ति के रूप में हुई है, जिसकी 4 महीने पहले शादी हुई थी। जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार सुबह चंडीगढ़ रोड की है। बताया जा रहा है कि टिप्पर की रफ्तार काफी तेज थी, जिस कारण उक्त हादसा हुआ। वहीं आस-पास के लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। 

Content Writer

Vatika