डेरे पर जा रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा, मंजर देख दहले लोग
punjabkesari.in Thursday, Nov 24, 2022 - 03:47 PM (IST)

पंजाब डेस्कः जालंधर के मलसियां से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां एक संगत से भरी ट्रैक्टर ट्राली हादसे का शिकार हो गई।
जानकारी के अनुसार तरनतार के एक गांव की संगत ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर नकोदर में एक धार्मिक डेरे पर माथा टेकने जा रही थी। इसी बीच मलसियां नजदीक ट्रक ने ट्रेक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि ट्रैक्टर पुल से लटक गया और ट्रक नीचे घिर गया। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक गंभीर घायल हो गया। वहीं ट्रैक्टर ट्राली सवार कई लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं।