हादसा : भाखड़ा नहर में नहाने उतरे 2 युवक डूबे, 3 को सकुशल बचाया

punjabkesari.in Tuesday, Jul 14, 2026 - 12:39 AM (IST)

पटियाला (बलजिन्द्र) : नाभा रोड स्थित भाखड़ा नहर में नहाने उतरे 5 युवकों में से 2 तेज बहाव में बह गए, जबकि उनके 3 साथियों को मौके पर मौजूद लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार डूबे दोनों युवक गांव सलेमपुर जट्टां और करहाली साहिब के निवासी बताए जा रहे हैं।

भोले शंकर गोताखोर क्लब के अध्यक्ष शंकर भारद्वाज ने बताया कि बहने वाले युवकों की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच थी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। बचाए गए युवकों ने बताया कि वे पांचों रविवार शाम को भाखड़ा नहर में नहाने के लिए पहुंचे थे। उनमें से 4 युवक पानी में उतर गए, जबकि एक युवक किनारे खड़ा था। कुछ देर बाद वह भी बिना किसी को बताए पानी में उतर गया। तेज बहाव के कारण 2 युवक बहने लगे। उन्हें बचाने की कोशिश में उनके साथी भी पानी में फंस गए, लेकिन वहां से गुजर रहे लोगों ने समय रहते उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News