जालंधर में फ्लाईओवर पर स्कूली बच्चों का खौफनाक सफर, एक झटका और जान पर बन आती!
punjabkesari.in Sunday, Oct 25, 2026 - 10:40 AM (IST)
जालंधर (वरुण): पाबंदी के बावजूद कमर्शियल वाहनों में बच्चों को ढोया जा रहा है। यह तस्वीर चौगिट्टी फ्लाईओवर की है जहां पर स्कूली बच्चों को टैम्पों के पीछे खड़ा करके ले जाया जा रहा था। गाड़ी होशियारपुर नंबर की थी जिसमें एक टीचर भी सवार थी। हाईवे पर इस तरह से बच्चों को ले जाना जोखिम तो है ही लेकिन इसी के साथ-साथ ड्राइवर द्वारा भी कानून का उल्लंघन किया जा रहा है। अगर झटका लगे तो बच्चे नीचे गिर जाते और फिर पीछे से आ रहे किसी तेजरफ्तार वाहन की चपेट में आते तो इसका जिम्मेदार कौन होता?
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

