वृंदावन से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ हुआ बड़ा हादसा, 2 महिलाओं की मौ''त

punjabkesari.in Thursday, Dec 28, 2023 - 10:32 AM (IST)

बलाचौर/काठगढ़ : गत रविवार बलाचौर से वृन्दावन के धार्मिक स्थलों पर माथा टेकने के लिए बलाचौर से गई श्रृद्धालुओं की टेंपो ट्रेवलर के बारागाव के पास एक हादसे का शिकार हो जाने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई और 10 श्रृद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर आग की तरह शहर में फैल गई और शोक की लहर दौड़ गई।  

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा घने कोहरे के कारण हुआ बताया जा रहा है। बीते दिन बलाचौर से श्रृद्धालुओं का जत्था टेंपो ट्रेवलर में वृन्दावन, मथुरा के विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए रवाना हुआ था और मंगलवार को यह जत्था उसी टेंपो ट्रेवलर में वापस बलाचौर आ रहा था। टेंपो ट्रेवलर को गांव सिआणा निवासी दीपा चला रहा था। इस हादसे में उसकी दोनों टांगें टूट जाने तथा बुरी तरह जख्मी होने जबकि 10 से अधिक अन्य यात्रियोंके जख्मी होने की खबर बताई जा रही है। 

लोगों से मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरे टेंपो ट्रेवलर जब वृंदावन (मथुरा) से पंजाब वापस आ रहा था तो घनी धुंध पड़ी हुई थी। इस कारण इसकी एक ट्रक से टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी जबरदस्त बताई जा रही टेंपो ट्रेवलर बुरी तरह से चकनाचूर हो गया। 

वहां के पुलिस प्रशासन को लोगों द्वारा सूचना दी गई तो मौके पर ही घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां सीमा और मनदीप को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि कमला, नीलम, कांता, नेहा, अमन, नीशु, रीना रानी, कुलवंत सिंह, मनीषा रानी, ईशा रानी, ध्रुव समेत टेंपो ट्रेवलर ड्राइवर गंभीर रुप से घायल हो गए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

News Editor

Kalash