ननिहाल आए युवक के साथ घटा हादसा, परिवार का रो-रोकर हाल बेहाल

punjabkesari.in Saturday, Aug 10, 2024 - 06:01 PM (IST)

मोगा : बाघा पुराना के नजदीक गांव समालसर में उस समय भगदड़ मच गई जब नहर में नहाने गए 2 युवकों में से एक डूब गया। यह युवक गांव ढिल्लवा कलां का रहने वाला है और समालसर अपने ननिहाल गांव मिलने आया था। गांव वासियों द्वारा एक युवक को तो बचा लिया गया पर एक लापता हो गया। गांव वासी काफी समय से डूबने वाले युवक की तलाश कर रहे है पर कुछ भी हाथ नहीं लगा। गांव वासियों ने प्रशासन को गुहार लगाई पर कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा और न ही गोताखोर मौके पर भेजा।     

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुखचैन सिंह ने कहा कि लापता युवक मेवा सिंह (22) उसका भतीजा है। सुखचैन सिंह ने बताया कि मेवा ननिहाल आया था। इस दौरान जब वह नहर के पुल पर पहुंचा तो वहां कई लड़के नहा रहे थे और उन्हें देख कर वह भी नहाने के लिए नहर में घुस गया। सेवा को तैरना नहीं आता था जिस कारण वह डूब गया। गांव वासियों के सहयोग से उसकी तलाश करने की कोशिश की जा रही है। सुखचैन सिंह ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News