माता नैना देवी से लौट रही संगत के साथ घटा बड़ा हादसा, 2 की मौ/त

punjabkesari.in Tuesday, Apr 16, 2024 - 02:00 PM (IST)

रूपनगर : रूपनगर-श्री चमकौर साहिब रोड पर महिंद्रा पिकअप गाड़ी और टाटा 407 टेंपो के बीच हुई भयानक टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई और करीब 35 लोग घायल हो गए। इस हादसे में घायल लोगों को स्थानीय सरकारी अस्पताल लाया गया जहां 5 गंभीर लोगों को पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया जबकि बाकी लोगों का इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुए पिकअप वाहन में सवार लोग एक भट्ठे पर काम करते हैं और वे श्री खुरालगढ़ साहिब और माता नैना देवी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। इस संबंध में सिविल अस्पताल रूपनगर के एसएमओ तरसेम सिंह ने कहा कि घायलों का इलाज अच्छे तरीके से शुरू कर दिया गया है।

इस संबंध में डी.एस.पी. हरपिंदर कौर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान और घायलों की जानकारी नहीं मिल सकी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

News Editor

Kalash