दिव्यांग पति से मारपीट; बाल खींचे, बचाने आई बुजुर्ग मां को भी पीटा; CCTV में कैद हुई घटना

punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2026 - 02:18 PM (IST)

फगवाड़ा (सोनू): शहर में घरेलू विवाद के दौरान एक दिव्यांग व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित नवदीप सिंह ने अपनी पत्नी के मायके पक्ष पर घर में घुसकर हमला करने के आरोप लगाए हैं। घटना की CCTV फुटेज भी सामने आई है, जिसमें कथित तौर पर कुछ लोग नवदीप के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। नवदीप सिंह के मुताबिक, उसका अपनी पत्नी के साथ लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। इस मामले को लेकर पहले भी कई बार समझौता करवाने की कोशिश की जा चुकी थी, लेकिन विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ।

शैंपू की पुड़िया और घरेलू खर्च को लेकर शुरू हुआ विवाद

पीड़ित का आरोप है कि इस बार शैंपू की एक पुड़िया और घर के खर्च को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद उसकी पत्नी ने अपने मायके वालों को बुला लिया। नवदीप के अनुसार, ससुराल पक्ष के लोग घर पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसके बाल खींचे और मारपीट के दौरान उसके बाल तक उखाड़ दिए। इस घटना में उसे चोटें आईं।नवदीप सिंह का कहना है कि जब उसकी बुजुर्ग मां उसे बचाने के लिए आगे आई तो उन्हें भी चोटें आईं। इसके बाद घायल मां-बेटे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को भी दी। 

 अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News