दिन दिहाड़े स्नैचिंग की वारदात! बुजुर्ग महिला की बालियां छीनकर आरोपी फरार

punjabkesari.in Sunday, Apr 26, 2026 - 12:23 AM (IST)

खन्ना (कमल) : आज यहां मीट मार्कीट नजदीक गुरुद्वारा बाबा बचित्र सिंह के सामने अपनी किराने की दुकान पर बैठी कुलदीप कौर बुजुर्ग महिला की एक नौजवान द्वारा बालिया छीनकर भागने की घटना हुई।

प्राप्त जानकारी अनुसार बुजुर्ग महिला मीट मार्कीट नजदीक गुरुद्वारा बाबा बचित्र सिंह के सामने अपने लड़के की दुकान पर बैठी थी। तो एक लड़का कार से उतर कर उनकी दुकान पर आया और कुलदीप कौर से कहने लगा कि मुझे एक फ्रूटी चाहिए।

जैसे ही कुलदीप कौर बुजुर्ग महिला फ्रूटी देने लगी तो लड़के ने उसके दोनों कानों से सोने की बालियां उतार लीं। कुलदीप कौर द्वारा काफी शोर भी मचाया गया। लोगों ने उनका पीछा भी किया लेकिन वह बहुत तेज कार चलाकर फरार हो गए। कुलदीप कौर ने बताया मेरी सोने की बालियां काफी भारी थीं, उनका वजन भी काफी ज्यादा था।

मोहल्ले वालों ने बताया कि एक कार में चार लोग आए थे, एक कार से उतरकर कुलदीप कौर की दुकान के अंदर गया और कुलदीप कौर बुजुर्ग औरत की सोने की बालियां उतारकर भाग गया। पुलिस को भी फोन किया गया तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह सारी घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे भी कैद हो गई है। पुलिस का कहना है कि उनकी तलाश की जा रही है जल्द ही बालियां झपटने वाले पकड़े जाएंगे और कार का नंबर भी नोट कर लिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News