इंटेलिजेंस विंग की बड़ी रेड में व्यक्ति गिरफ्तार, गुरपतवंत सिंह पन्नू से जुड़े तार

punjabkesari.in Friday, Sep 17, 2021 - 03:07 PM (IST)

खन्ना (विनायक): लुधियाना के सांगू पट्टी रामपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां पर मोहाली पुलिस और लुधियाना इंटेलिजेंस विंग की तरफ से रेड की गई। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे गुरविंदर सिंह उर्फ़ गग्गू पुत्र हरप्रीत सिंह के घर पुलिस की तरफ से छापेमारी की गई। इस दौरान बड़ी मात्रा में खालिस्तान से संबंधी अवैध सामान बरामद किया गया है। 

छापेमारी में पुलिस की तरफ से प्रिंटिंग प्रेस को भी बरामद किया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखने के संबंध भी इससे जुड़ सकते है। इतना ही नहीं उक्त आरोपी आतंकवादी एवं सिख फॉर जस्टिस का संस्थापक और कानूनी सलाहकार गुरपतवंत सिंह पन्नू के लिए काम करता था। आरोपी युवक की उम्र करीब 24 साल बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस की तरफ से मामले की जांच जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Tania pathak