बुआ को मौ''त को घाट उतारने का मामला, आरोपी भतीजा गिरफ्तार
punjabkesari.in Friday, Sep 11, 2026 - 06:05 PM (IST)
अबोहर (सुनील भारद्वाज): नगर थाना नं 1 पुलिस ने ढाणी डंडावाली में बुआ को मौत को घाट उतारने वाले युवक सुखविन्द्र सिंह उर्फ निक्का पुत्र भगवान सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। युवक को न्यायिक दंडाधिकारी भूपिंद्र मित्तल की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
गौरतलब है कि 20 अगस्त को 80 वर्षीय इसरो बाई पत्नी दलीप सिंह घर पर बैठी थी कि आरोप के अनुसार इसरो का भतीजा सुखविंदर सिंह पुत्र भगवान सिंह जो कि नशे का आदी है, अक्सर अपने माता पिता से मारपीट करता है। उस दिन भी वह अपने पिता से मारपीट कर रहा था तो सुखविंदर का पिता अपने बचाव के लिए अपनी बहन इसरो के घर में आ गया।
इस दौरान तैश में आया सुखविन्द्र भी उनके घर में पहुंचा और फिर से पिता से मारपीट शुरू कर दी। जब उसकी बुआ इसरो ने अपने भाई को बचाना चाहा तो उक्त सुखविंदर ने तैश में आकर घर में पड़ी लाठी से उसके सिर पर कई प्रहार किये और उसके घायल कर मौके से भाग गया।
इसके बाद परिजनों ने घायल इसरो को उपचार के लिए अबोहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उसके सिर में गहरी चोटों को देखते हुए सिटी सकैन व बेहतर इलाज के लिए रैफर कर दिया जिस पर परिवार वाले उसे फरीदकोट ले गए। जहां गत रात इसरो बाई ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने मनजीत कौर पत्नी अवतार सिंह के बयानों पर 5.09.26 को बीएनएस की धारा 105 के तहत सुखविन्द्र सिंह उर्फ निक्का के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

