अवैध संबंधों के चलते महिला पर फेंका तेजाब, राजिंद्रा अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Monday, Nov 04, 2019 - 02:05 PM (IST)

पटियाला: गांव धरेड़ी जट्टा में एक महिला पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। घायल महिला जगदीप कौर (28) को राजिंद्रा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी पड़ोसन और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

पीड़िता ने बताया कि आरोपी गुरप्रीत कौर गांव में अक्सर झगड़ा करती रहती है। करीब 2 महीने पहले वह अपने पति से झगड़ा कर घर छोड़ कर चली गई थी। पड़ोसी होने के कारण उसकी गुरप्रीत के पति मंजीत सिंह से उसकी बातचीत होती थी। इसके बाद से ही वह उस पर शक करने लगी। पीड़िता ने बताया कि वह शनिवार दोपहर 1 बजे जब घर से बाहर निकली तो एक व्यक्ति जिसका चेहरा ढका हुआ था, घूम रहा था। उसने उसकी बाजू पकड़ ली और तेजाब फेंकने की कोशिश करने लगा। खुद को बचाने की कोशिश में तेजाब उसकी बाजू और चेहरे के कुछ हिस्सों पर गिर गया। तेजाब गिरने से वह जल गई। इसी दौरान उसने देखा कि गुरप्रीत घर के बाहर खड़ी होकर हंस रही थी। इसी कारण उसे शक है कि ये हमला गुरप्रीत ने ही करवाया है, क्योंकि उसे लगता है कि मंजीत के उसके साथ अवैध संबंध हैं।

दोनों के पति एक ही ऑफिस में करते हैं काम 
गांववासियों ने बताया कि पीड़िता और आरोपी महिला दोनों जिम्मेदार हैं। दोनों के पति आफिस में बढिय़ा दोस्त हैं, लेकिन आरोपी महिला अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा करती रहती है। इसी कारण इसकी अपने पति के साथ नहीं बनती और पति पर शक भी करती है।

घटना के बाद दोषी महिला फरार
थाना सदर इंचार्ज सवरनजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान के बाद दोषी महिला गुरप्रीत कौर और तेजाब फेंकने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोषी महिला अभी भी 
फरार है, जिसको गिरफ्तार करने के बाद ही पता लगेगा कि तेजाब फेंकने वाला दोषी कौन है और तेजाब कहां से लाया गया था। इसकी पुष्टि मैडीकल रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग सकेगी।

7 दिन पहले दी थी धमकी
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दोषी महिला ने शक के चलते उसके साथ कई बार गाली-गलौच भी की, परन्तु उसने उसे अनसुना करके जाना ही ठीक समझा। इसके बाद गुरप्रीत कौर ने करीब 7 दिन पहले धमकी दी थी कि वह उसपर तेजाब फैंक देगी। चौकी बहादुरगढ़ की पुलिस ने गुरप्रीत कौर व अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News