राहतः दिवंगत ACP की पत्नी हुई स्वस्थ, टेस्ट Negative

punjabkesari.in Monday, May 04, 2020 - 11:51 AM (IST)

लुधियाना( सहगल) : लुधियाना में जहां कोरोना पॉजीटिव मरीजों के अलावा मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। वहीं, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। जिनमें दिवंगत ए.सी.पी. अनिल कोहली की पत्नी का नाम भी शामिल हो गया है। जिनकी दो रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसकी पुष्टि करते हुए डी सी ने कहा कि लुधियाना में अब तक कोरोना की जांच के लिए 3078 नमूने लिए गए हैं, जिनमें से 2383 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं और 2259 नेगेटिव आए है। म्होंने कहा कि अभी 392 व्यक्तियों की जांच की प्रक्रिया जारी है। जिनकी रिपोर्ट भी जल्द मिलने की अमीद है। उन्होंने कहा कि मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान करने का काम जोरों पर है जिसके तहत प्रतिदिन 200 से अधिक नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे है।

लधियाना रेड जोन में केवल आवश्यक सामान की दुकानें सुबह 7 बजे से 11 बजे तक खुलेंगी
डी.सी. ने स्पष्ट किया कि लुधियाना अब रेड जोन में आ गया है, केवल घरेलु जरूरत के सामान की दुकानें ही सुबह 7 बजे से 11 बजे तक खुल सकती है। जहां काम करने वाले लोगों व ग्राहकों के लिए मारक पहनने व सोशल डिस्टेंस के नियमों का पालन करना जरूरी होगा। इसके अलावा दुकानदार सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक डोर-टू-डोर डिलीवरी कर सकेंगे। जबकि नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों का लाईसेंस रद्द किया जा सकता है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News