सरहद पार : 14 वर्षीय हिंदू लड़की का अपहरण, जब्री धर्म परिवर्तन कर रचाया विवाह

punjabkesari.in Friday, Jun 09, 2023 - 04:54 PM (IST)

गुरदासपुर/पाकिस्तान (विनोद): पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों के अपहरण कर जब्री धर्म परिवर्तन के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। गुरुवार को भी यहां से एक और लड़की के अपहरण और धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगो द्वारा एक 14 वर्षीय हिंदू लड़की का अपहरण कर लिया गया तथा बाद में जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करा विवाह रचा लिया गया। पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी बेटी का जबरन इस्लाम में धर्म परिवर्तन करके शादी कर दी गई है। पीड़िता का नाम सुहाना बताया जा रहा है, जिसका अपहरण कर लिया गया। आरोप है कि इसके बाद जबरन इस्लाम में धर्म परिवर्तित करके शादी कर ली गई। जानकारी के मुताबिक उसे अपहरण के बाद सिंध के शहीद बेनजीराबाद जिले के काज़ी अहमद तालुका में उसके शिक्षक अख्तर ने भेज दिया था।

घटना के बारे में बात करते हुए 14 वर्षीय पीड़ित लड़की के पिता दिलीप कुमार ने कहा कि तीन हथियारबंद लोग अख्तर गबोल, फैजान जाट और सारंग खासखेली ने उनके घर में घुसकर सोने के गहने लूट लिए और बंदूक की नोक पर सुहाना का अपहरण कर लिया। हालांकि दिलीप कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन उन्हें अपनी बेटी वापस मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। क्योंकि पुलिस ने दावा किया है कि सुहाना ने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन किया और शादी की.

Content Writer

Subhash Kapoor