Drugs के खिलाफ एक्शन तेज, पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

punjabkesari.in Thursday, Oct 01, 2026 - 09:24 AM (IST)

जालंधर (धवन): पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने युवाओं से नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और पूरे समाज पर भी इसका गंभीर प्रभाव पड़ता है। युवाओं को नशे के चंगुल से बचाना पुलिस और समाज दोनों की सांझा जिम्मेदारी है।

पुलिस कमिश्नर सतिन्द्र सिंह ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता और सख्त कार्रवाई दोनों स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों से भी अपील की कि वे युवाओं की गतिविधियों पर ध्यान दें तथा यदि किसी युवा में नशे की ओर बढ़ने के संकेत दिखाई दें तो समय रहते उसका मार्गदर्शन करें। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को नशे की तस्करी पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नशे की सप्लाई करने वाले लोगों तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और ड्रग तस्करी से जुड़े मामलों में कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस की ओर से लोगों से अपील की गई है कि यदि उनके क्षेत्र में ड्रग्स की बिक्री, तस्करी या किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। पोस्टर में भी लोगों से ड्रग पैडलरों और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने, संदिग्ध गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने तथा नशे से प्रभावित लोगों का सहयोग करने की अपील की गई है। 

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिस और आम जनता के सामूहिक प्रयासों से ही जालंधर को नशामुक्त बनाने की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील करते हुए कहा कि वे नशे से दूर रहें, अपने साथियों को भी नशे से बचाएं और खेल, शिक्षा तथा सकारात्मक गतिविधियों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। नशे से संबंधित गतिविधियों की सूचना पुलिस हेल्पलाइन 112 पर देने की अपील भी की गई है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशे के कारोबार से जुड़े नैटवर्क पर लगातार निगरानी रखी जाए। पुलिस कमिश्नर ने आम लोगों से भी अपील की कि वे नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस का सहयोग करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News