नशे के खिलाफ कार्रवाई, तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे
punjabkesari.in Monday, Mar 03, 2025 - 05:20 PM (IST)

लुधियाना (तरुण) : थाना डिवीजन नं 5 की पुलिस ने एक नशा तस्कर को 10 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान गुरमीत सिंह उर्फ रिंकू निवासी गांव लताला जोधा के रुप में हुई है।
जांच अधिकारी रंजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर मनजीत नगर के निकट नाकाबंदी की हुई थी। आरोपी गुरमीत नाका लगा देख भागने लगा। जिसे पुलिस ने धर दबोचा। तलाशी दौरान आरोपी से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज कर लिया है जिसे अदालत समक्ष पेश कर रिमांड हासिल किया जायेगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here