एंटी नारकोटिक्स सैल की कार्रवाई, 2 युवक हेरोइन व लाखों रुपए की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार
punjabkesari.in Monday, Jun 22, 2026 - 04:30 PM (IST)
अबोहर/फाजिल्का (सुनील, नागपाल): एंटी नार्कोटिक सैल की पुलिस द्वारा गत बाद दोपहर 2 युवकों को एक किलो 5 ग्राम हैरोइन व 3 लाख 90 हजार रुपए की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए जिला पुलिस कप्तान ने बताया कि सहायक सब-इंस्पैक्टर बलवीर सिंह इंचार्ज एंटी नारकोटिक्स सैल पुलिस पार्टी सहित गांव पन्नीवाला माहला कच्चे रास्ते के निकट मौजूद थे कि सामने से 2 युवक पैदल आते दिखाई दिए जिसमें से एक के साथ में काले रंग का बैग था।
पुलिस द्वारा उक्त युवकों की तलाशी लेने पर बैग में से एक किलो 5 ग्राम हैरोइन व 3 लाख 90 हजार की ड्रग मनी बरामद हुई। पकड़े गए युवकों की पहचान युवराज सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी अंतरयामी कालोनी रांझे की हवेली अमृतसर व जगजीत सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी झीते कलां नजदीक गोल्डन गेट अमृतसर के रूप में हुई है।
थाना खुइयां सरवर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. की धारा 21सी, 27बी, 29, 61, 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिला पुलिस कप्तान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि जगजीत सिंह ने सूरतगढ़ से बीकानेर मार्ग पर ढाबा बनाया हुआ है। जहां इसके द्वारा पोस्त की तस्करी करने पर इसके खिलाफ सूरतगढ़ थाने में मुकद्दमा दर्ज किया गया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

