नगर निगम का एक्शन, विरासत हवेली को किया सील

punjabkesari.in Wednesday, Sep 14, 2022 - 07:50 PM (IST)

जालंधर: नगर निगम एक्शन के मूड में दिखाई दे रहा है। निगम ने आज कार्रवाई करते हुए विरासत हवेली को सील कर दिया है। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें अब इसका नाम एम्पायर हैरीटेज है। इस हवेली की शुरूआत सुखबीर बादल ने की थी और इसे शुरू अकाली नेता इकबाल सिंह ढींढसा ने किया था।

बता दें एक बार पहले भी इस विरासत हवेली को कांग्रेसी विधायक राजिंदर बेरी की शिकायत पर  सील किया गया था जिसे बाद में खोल भी दिया गया था। पहले यह 2018 में सील हुई थी। हवेली में आने वालों को एडवांस बुकिंग के चलते इसे खोला था ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो। तब निगम प्रशासन की ओर से विरासत हवेली को फिर से सील कर दिया था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini