डेरा ब्यास समर्थकों और निहंग सिंहों के बीच हुई झड़प मामले में पुलिस का Action

punjabkesari.in Tuesday, Sep 06, 2022 - 10:34 AM (IST)

बाबा बकाला साहिब(अठौला/ राकेश): डेरा ब्यास व निहंग सिंहों में हुई खूनी झड़प के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रॉस केस दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने 400 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

स्वप्न शर्मा एस.एस.पी. अमृतसर देहाती जो तरना दल बाबा बकाला साहिब के हैड क्वार्टर गुरुद्वारा छठी पातशाही बाबा बकाला साहिब में पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत करते उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा अलग-अलग अस्पतालों में उपचाराधीन व्यक्तियों के बयानों के आधार पर मुकद्दमा - 0180, धारा - 307, 336, 323, 324, 427, 148, 149, 506 आई.पी.सी., 25/27 आर्म्स एक्ट अधीन दोनों पक्षों व 3 व्यक्तियों पर बाईनाम व कुछ अज्ञात व्यक्तियों पर दर्ज किया है। पूरी जांच के बाद ही गिरफ्तारियां की जाएंगी। इस मौके पर तेजबीर सिंह एस.पी. इंवेस्टिगेशन अमृतसर, सुखपाल सिंह डी.एस.पी. बाबा बकाला साहिब, यादविंद्र सिंह थाना प्रभारी ब्यास आदि मौजूद थे।

तरना दल प्रमुख बाबा गज्जन सिंह ने दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया

तरना दल के प्रमुख सिंह साहिब बाबा गज्जन सिंह ने रोष जताते इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया है। उन्होंने प्रशासन के साथ साथ सरकार से इंसाफ की मांग भी की। उन्होंने आरोप लगाया है कि डेरा ब्यास के अनगिणत श्रद्धालुओं द्वारा उनके निहत्थे सिंहों पर वार कर उनको गंभीर रूप में घायल किया गया है, जिसको कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गौरतलब है कि ब्यास में डेरा ब्यास के समर्थक और निंहग सिंह आमने-सामने हो गए थे तथा दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गोलियां चला दी गईं। इस हिंसक टकराव में कई लोग भी घायल हो गए। झड़प के दौरान सबसे पहले पुलिस ने मुस्तेदी दिखाते हुए दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत करवाया, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal