वेरका के श्मशानघाट में ताला लगाने वालों पर हो कार्रवाई : सुखबीर

punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2020 - 08:26 AM (IST)

चंडीगढ़ (अश्वनी): शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कुछ समाज विरोधी तत्वों द्वारा पंजाब सरकार को तुच्छ समझते हुए हजूरी रागी भाई निर्मल सिंह खालसा का वेरका में अंतिम संस्कार करने से रोकने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना का सख्त नोटिस लिया है।

यह कहते हुए कि ऐसी हरकत से सिख पंथ की प्रसिद्ध हस्ती की मृतक देह का अपमान किया गया है। सुखबीर ने मुख्यमंत्री से तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप देने तथा यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि राज्य में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं होने की अनुमति न दी जाए। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों ने वेरका के श्मशानघाट को ताला लगाया था, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। 

Vatika