झूठी FIR दर्ज करने का मामला, थाना प्रभारी पर लिया ये Action

punjabkesari.in Monday, Nov 20, 2023 - 03:36 PM (IST)

होशियारपुर : थाना सदर के थाना प्रभारी सतीश कुमार पर एसएसपी सरताज सिंह चहल ने बड़ा एक्शन लिया है। थाना प्रभारी सतीश कुमार पर लुधियाना में मामला दर्ज होने पर उन्हें लाइन हाजिर किया गया है। गौरतलब है कि लुधियाना के थाना नंबर 3 में थाना प्रभारी सतीश कुमार व रिटायर्ड एसीपी रणधीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। इन दोनों अधिकारियों पर बिना जांच के पीड़ित पर झूठा मामला दर्ज करने का आरोप है। 

रिटायर्ड एसीपी ने अवैध रुप से पीड़ित का 12 बोर का रिवॉल्वर व 10 जिंदा कारतूस अवैध रूप से अपने पास रख लिए थे।  2017 में केस जीतने पर कई बार थाने के चक्कर काटने के बावजूद उसे पिस्टल नही मिला। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस उच्चधिकारियों से गुहार लगाई ओर ज्वाइंट सीपी रवचरण सिंह बराड़ ने जांच पड़ताल की। जिसके बाद पीड़ित जसप्रीत सिंह के बयान पर थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने रिटायर्ड एसीपी रणधीर सिंह व एसएचओ सतीश कुमार के खिलाफ धारा 166-ए, 177, 192, 193, 199, 219, 409 व आर्म्स एक्ट के अधीन केस दर्ज किया है। दोनों अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप हैं। 

आपको ये भी बता दें थाना डिवीजन नंबर 3 के तत्कालीन थाना प्रभारी सतीश कुमार जुलाई 2019 से फरवरी 2021 के बीच थाने में बतौर एसएचओ तैनात थे। वर्तमान में सतीश कुमार होशियारपुर में थाना प्रभारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini