Stray Dogs के लिए शेल्टर होम बनवाएंगे मशहूर एक्टर सोनू सूद, Live होकर लोगों से की अपील

punjabkesari.in Saturday, May 23, 2026 - 04:35 PM (IST)

पंजाब डैस्क : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की एक्स पर पोस्ट के बाद कुत्तों को बचाने के लिए मशहूर एक्टर सोनू सूद आगे आए हैं। सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते कहा कि पंजाब के सी.एम. द्वारा कुत्तों को मारने के आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों के चलते उन्होंने कहा कि कुत्तों को नहीं मारा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनवाने का प्रयास करेंगे।

एक्टर सोनू सूद ने आगे कहा कि अगर वफादारी की बात करें तो कुत्तों में सबसे ज्यादा वफादारी देखने को मिलती है। कुछ ऐसे भी मामले सामने आते हैं जिनमें लोग आवारा कुत्तों को अडॉप्ट करके पालते हैं और वे बिल्कुल भी खतरनाक नहीं होते लेकिन कुछ मामलों में इन्हीं आवारा कुत्तों द्वारा बच्चों और लोगों को काटने के मामले भी अकसर सामने आते रहते हैं। इसके बावजूद भी कुत्तों को मारा नहीं जाना चाहिए।

सोनू सूद ने वीडियो में लोगों से अपील करते कहा कि वे आगे आएं और ज्यादा से ज्यादा आवारा कुत्तों को अडॉप्ट करें ताकि उन्हें बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि लोगों को गली में कौन-से कुत्ते खतरनाक हैं इसकी जानकारी होती है और वे प्रशासन को सूचना देकर ऐसे कुत्तों को पकड़वा भी देते हैं। इन सबके बावजूद भी कुत्तों को पकड़कर उन्हें मार डालने के आदेश पास किए जाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते कहा कि ऐसे आदेशों को रोकने के लिए उनसे ज्यादा से ज्यादा कुत्तों को अडॉप्ट करने की कोशिश करें।

सोनू सूद ने कहा कि इसके अलावा ऐसे कुत्तों के गले में पट्टा डाल दें जिन्हें आप खाना देते हैं या ध्यान रखते हैं ताकि पता चल सके कि वह आवारा कुत्ता नहीं है और उसकी जान बच सके। उन्होंने आगे कहा कि वे आवारा कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनाएंगे ताकि उन्हें बचाया जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News