अभिनेत्री तेजिंद्र कौर व कांग्रेसी नेता औलख ‘आप’ में शामिल

punjabkesari.in Tuesday, Mar 16, 2021 - 09:53 AM (IST)

चंडीगढ़ (शर्मा): पंजाबी फिल्म अभिनेत्री तेजिंद्र कौर व कांग्रेस नेता गुरसेवक सिंह औलख आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। ‘आप’ के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान, पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह और राज्य महासचिव हरचंद सिंह बरसट की उपस्थिति में पार्टी में ये बड़े चेहरे शामिल हुए।गुरसेवक सिंह औलख चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। वह पूर्व में खडूर साहिब से सरपंच रहे हैं जबकि अभिनेत्री तेजिंद्र कौर हिंदी टी.वी. सीरियल्स में भी काम कर चुकी हैं। तेजिंद्र कौर (तेजी संधू) अपने एन.जी.ओ. के माध्यम से समाज सेवा का काम भी कर रही हैं।

Content Writer

Vatika