पंजाब में आदमपुर व फरीदकोट रहे सबसे ठंडे

punjabkesari.in Wednesday, Nov 13, 2019 - 08:23 AM (IST)

चंडीगढ़: पश्चिमोत्तर क्षेत्र में हल्की धुंध या कोहरे के कारण हवाई तथा सड़क यातायात पर असर पड़ा और अगले 3 दिनों में इससे राहत के आसार नहीं हैं। मौसम केन्द्र के अनुसार पंजाब में अगले 3 दिन मौसम खुश्क रहने के बाद बारिश के आसार हैं तथा उसके बाद भी कोहरा पडऩे की संभावना है।

हरियाणा में मौसम खुश्क रहेगा। क्षेत्र में आज हिसार, लुधियाना और सुंदरनगर में कोहरा रहा तथा कुछ स्थानों पर धुंध रही। तेज धूप नहीं खिलने से मौसम में ठंडक बनी रही।आदमपुर ,करनाल, हिसार और फरीदकोट सबसे ठंडे स्थान रहे जहां न्यूनतम पारा 9 डिग्री दर्ज किया गया। चंडीगढ़, नारनौल, रोहतक, अमृतसर, गुरदासपुर का पारा क्रमश: 12 डिग्री व अंबाला में 13 डिग्री रहा। हिमाचल प्रदेश मेें हिमपात के कारण ठंड ने जोर पकड़ लिया है।  

swetha