पंजाब में सर्दी का कहर, आदमपुर सबसे ठंडा

punjabkesari.in Wednesday, Dec 11, 2019 - 05:38 PM (IST)

चंडीगढ़ः आदमपुर और लुधियाना में बुधवार को कड़ाके की ठंड पड़ रही है और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। पंजाब और पड़ोसी राज्य दोनों ही ठंड की गिरफ्त में आ चुके हैं। आदमपुर और लुधियाना का तापमान क्रमश: 3.4 डिग्री सेल्सियस और 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अमृतसर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरीदकोट, बठिंडा, हलवारा, पठानकोट, गुरदासपुर और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.4,7.2, 5.6, 7.2, 6.4 और सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पड़ोसी राज्य हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस और करनाल में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों ही राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान आठ डिग्री सेल्सियस है।

Mohit