आदमपुर-दिल्ली फ्लाइट का बदला समय,जानिए कितने बजे भरेगी उड़ान

punjabkesari.in Wednesday, Sep 05, 2018 - 10:07 AM (IST)

जालंधरःसर्दियों में पड़ने वाली कोहरे से बचने के लिए आदमपुर-दिल्ली फ्लाइट का समय आगामी 8 अक्टूबर से दोपहर 2.20 बजे हो सकता है।  शेड्यूल बदलने संबंधी प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। एयरलाइन के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार अगर डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन (डी.जी.सी.ए.) से इसकी स्वीकृति मिल जाती है तो जल्द नया शेड्यूल लागू हो जाएगा। दिल्ली से आदमपुर के लिए फ्लाइट दोपहर 12.20 के लगभग उड़ान भरेगी और उसके बाद आदमपुर से दोपहर 2.20 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी।

आदमपुर से दिल्ली फ्लाइट 1 घंटा 15 मिनट का समय लेती है। वर्तमान में स्पाइसजेट की फ्लाइट शाम 4.05 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर सांय 5.20 पर आदमपुर में लैंड करती है। 20 मिनट रुकने के बाद फ्लाइट 5.40 बजे वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरती है। फिलहाल 8 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक के लिए शेड्यूल तैयार किया गया है। यही शेड्यूल सर्दियों में भी लागू रखा जा सकता है। 1 मई से शुरू हुई इस फ्लाइट की समय सारिणी में पहले भी एक बार तबदीली की जा चुकी है।  
 

swetha