कोहरे की वजह से आदमपुर-दिल्ली फ्लाइट रद्द, यात्री परेशान

punjabkesari.in Sunday, Jan 03, 2021 - 10:42 AM (IST)

जालंधर(सलवान): कोहरे की वजह से दोआबा क्षेत्र की इकलौती स्पाइसजेट की फ्लाइट जालंधर के आदमपुर सिविल एयरपोर्ट से राजधानी दिल्ली के लिए लगातार दूसरे दिन भी रद्द हो गई। पिछले दिनों से चल रहे किसान आंदोलन के चलते रेल यातायात और सड़क यातायात प्रभावित होने से हवाई यात्रा की मांग बढ़ रही है, लेकिन कुछ दिनों से दोआबा क्षेत्र की इकलौती स्पाइसजेट की फ्लाइट जालंधर के आदमपुर सिविल एयरपोर्ट से राजधानी दिल्ली के लिए सप्ताह में 3 दिन (शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार) ही उड़ान भरती है। इस सप्ताह लगातार दो दिन फ्लाइट राजधानी दिल्ली से नहीं उड़ान भर पाई है। इस सप्ताह स्पाइसजेट फ्लाइट के लिए अब मात्र रविवार ही उड़ान क लिए शेष बचा है।

Sunita sarangal