मुंबई से आदमपुर फ्लाइट तकनीकी खराबी के चलते रद्द

punjabkesari.in Saturday, Nov 28, 2020 - 11:00 AM (IST)

जालंधर(सलवान): मुम्बई से आदमपुर आई फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार को वापस नहीं जा सकी। वहीं दिल्ली की फ्लाइट भी शुक्रवार को रद्द रही। अब शनिवार सुबह आदमपुर से यही फ्लाइट मुम्बई के लिए वापस जाएगी, जबकि मुम्बई-आदमपुर रूट पर फ्लाइट रद्द कर दी गई है। उधर, दिल्ली से आने वाली फ्लाइट भी शुक्रवार को रद्द रही।

इससे पहले शुक्रवार सुबह माया नगरी मुंबई से आदमपुर के लिए स्पाइसजैट के 72 सीटर विमान में 10 यात्री आए जबकि आदमपुर से माया नगरी मुंबई के लिए 41 यात्री रवाना होने थे। स्पाइसजेट फ्लाइट की लैंडिंग का समय सुबह 9 बजकर 20 मिनट बजे था, लेकिन फ्लाइट करीब सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर पहुंची और तकनीकी खराबी कारण जा नहीं सकी। यह फ्लाइट कल आदमपुर से मुंबई खाली जाएगी। एक तरफ किसानों के आंदोलन के कारण आदमपुर से दिल्ली से आदमपुर स्पाइसजैट फ्लाइट का किराया 9 हजार से ऊपर चल रहा है।

Sunita sarangal