आपके बच्चे को भी है PUBG गेम की लत,तो पढ़े यह खबर

punjabkesari.in Tuesday, Jan 21, 2020 - 08:23 AM (IST)

पठानकोट(आदित्य): पब-जी गेम खेलने की लत युवाओं के बीच इस कदर बढ़ती जा रही है कि वे शारीरिक व मानसिक रूप से बीमार पड़ते जा रहे हैं। देश में पब-जी गेम की वजह से अब तक कई बच्चों के साथ अप्रिय घटनाएं घटित हो चुकी हैं। ऐसा ही एक वाक्या पठानकोट के अंगूरा वाला बाग क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय युवक साहिल के साथ घटित हुआ है। उसकी पब-जी गेम खेलने की लत ने उसे अस्पताल पहुंचा दिया। 

अगर समय पर उसके परिजन उसे अस्पताल न पहुंचाते तो उसकी जान जोखिम में पड़ सकती थी। साहिल  रोजाना 4-5 घंटे या उससे भी अधिक समय लगातार यह गेम खेलता रहता था और स्कूल भी जाना बंद कर दिया था। पिछले 2 दिनों से तो वह लगातार सिर्फ पब-जी गेम ही खेल रहा था। जिस वजह से रात्रि को अचानक उसकी हृदय गति काफी तेज हो गई। जिससे उसे घबराहट होनी शुरू हो गई।  उसके परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर उसकी हृदय गति को नियंत्रण में लेकर आए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News