कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर प्रशासन सतर्क, जारी किए निर्देश

punjabkesari.in Saturday, Dec 04, 2021 - 12:19 PM (IST)

चंडीगढ़ (राजिंदर): कोविड के नए वेरिएंट ओमीक्रोन संबंधी चंडीगढ़ प्रशासन सतर्क हो गया है। डी.सी. विनय प्रताप ने आदेश जारी कर मास्क न पहनने और सामाजिक दूरी का नियम न मानने वालों के खिलाफ सख्ती करने के लिए कहा और साथ ही चालान काटने के भी आदेश दिए हैं। डी.सी. ने चंडीगढ़ के एस.एस.पी. और तीनों ही एस.डी.एम. को पत्र लिख कर नए वेरीऐंट ओमीक्रोन के खतरे संबंधी अगाह किया है। पत्र में लिखा कि ओमीक्रोन से बचाव के लिए कोरोना संबंधी दिशा-निदेर्शों का पालन जरूरी है। इसलिए जो मास्क नहीं डाल रहे हैं सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं कर रहे और केंद्र के दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं कर रहे है, उनका चालान काटा जाए। प्रशासन ने नए स्ट्रेन के खतरे के कारण सख्ती बढ़ा दी है। हाई रिस्क वाले 8 देशों से लौटे यात्रियों का एयरपोर्ट पर आर.टी.पी.सी.आर. टेस्ट लाजिमी किया गया है। उन्हें 7 दिन के लिए क्वारंटाइन भी किया जा रहा है। यात्रियों की पहली रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो सेहत विभाग द्वारा 8वें दिन दोबारा आर.टी.पी.सी.आर. टेस्ट किया जाएगा। हाई रिसक वाले देशों मेंदक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे हैं। यहां से आने वाले यात्रियों पर सख्त नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें: पूर्व पी.सी.एस. अधिकारी को बनाया पंजाब वक्फ बोर्ड का सी.ई.ओ

प्रशासन के निर्देशों के बाद अब जल्दी ही संबंधीत विभागों द्वारा कोरोना के नियमों की अनदेखी ध्यान में रखते हुए प्रशासन की टीमें भीड़ वाली बाजार और सैर-सपाटे वाले स्थानों पर खास नजर रखेंगी। शहर में खास कर सुखना लेक पर ज्यादा भीड़ इकट्ठी होती है। यही कारण है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान प्रशासन ने सुखना लेक पर जोर-शोर से ड्राइव चलाई थी और मास्क न पहनने वालों के चालान काटे थे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash