एडवोकेट सौरभ कपूर ने नवनियुक्त भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की भेंट, दी बधाई
punjabkesari.in Tuesday, Jan 20, 2026 - 06:04 PM (IST)
पंजाब डेस्क: दिल्ली में भाजपा नेता एडवोकेट सौरभ कपूर ने भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से आत्मीय भेंट कर उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर एडवोकेट सौरभ कपूर ने कहा कि नितिन नबीन का संगठनात्मक अनुभव, सशक्त नेतृत्व क्षमता और जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ पार्टी को नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

