Photos: आसमान में खुलेगा Adventure Restaurant, खाने को मिलेंगे लजीज व्यंजन

punjabkesari.in Wednesday, Dec 09, 2020 - 12:24 PM (IST)

चंडीगढ़ (राजिंद्र शर्मा): चंडीगढ़ में जल्द ही आप हवां में उड़ते हुए लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे। यू.टी. प्रशासन ने शहर में फ्लाई डाइनिंग रैस्टरोरैंट के लिए जगह तय कर ली है और जल्द ही इस पर मोहर लगा दी जाएगी। इस संबंध में प्रशासन के अधिकारियों की एक बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि यह रैस्टरोरैंट निजी कंपनी के साथ सिटको की साझेदारी के साथ चलाया जाएगा। प्रशासन कंपनी तय करने के लिए टैंडर जारी करेगा। यह रैस्टोरैंट लेजर वैली से चलाया जाएगा, जहां क्रेन के जरिए 165 फीट की ऊंचाई पर ले जाकर 24 सीटर रैस्टोरैंट में लोगों को खाना परोसा जाएगा। वह नीचे शहर के प्रमुख स्थलों का व्यू भी देख सकेंगे। एक ग्राहक के लिए यगां डिनर का समय 40 मिनट तय किया जाएगा। बेंगलुरु, नोएडा और आगरा में भी इस तरह के रैस्टोरैंट चलाए जा रहे हैं। इसे फ्लाई डाइनिंग रैस्टरोरैंट नाम दिया गया है। 

अगर सब कुछ ठीक रहा तो प्रशासन जनवरी में लोहड़ी तक इस प्रोजैक्ट को शुरू करने का प्रयास कर रहा है। इस संबंध में प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि वह जल्द ही लोगों के लिए ये प्रोजैक्ट शुरू करने जा रहे हैं, जिसके लिए वह पिछले काफी समय से प्रयास कर रहे थे। ये अपनी तरह का एक अलग प्रोजैक्ट होगा. जिससे पयर्टन गतिविधियों को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी। बता दें कि इससे पहले प्रशासन सुखना लेक या कैंबवाला से ये सर्विस लेक या कैंबवासा से ये सर्विस शुरू करने पर विचार कर रहा था, लेकिन लेक पर वाइल्ड लाइफ समेत अन्य इश्यू हैं। यहीं कारण है कि अब लेजर वैली को चुना गया है। प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने कहा कि फ्लाई डाइनिंग रैस्टोरैंट चलाने के लिए कंपनी तय की जाएगी, इसके लिए जल्द ही टैंडर निकाला जाएगा। 165 फीटकी ऊंचाई वाले इस रैस्टोरैंट में रात 10 बजे तक लोग भोजन का लुत्फ उठा सकेंगे।

बेंगलुरु में चल रहा
डी.एस.एच. ब्लिस एडवैंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के एम.डी. दमन कपूर ने बताया कि बेंगलुरु में ऐसा ही एक प्रोजैक्ट चल रहा है, जिसे शहर में भी शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रोजैक्ट को लेकर प्रशासन कंपनियों के संपर्क में है।

एक बार में 24 के बैठने की होगी व्यवस्था
प्रोजैक्ट को लेकर प्रशासन की पूरी तैयारी है और वह जनवरी माह तक इस प्रोजैक्ट को शुरू करने का प्रयास कर रहा है। प्रोजैक्ट के तहत मशीन के जरिए 165 फीट ऊपर लोगों को ले जाया जाएगा। इसमें एक बार में 24 लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। 

2500 से 4000 तक हो सकते हैं चार्जिस
अगर प्रशासन की तरफ से परमिशन दी जाएगी तो कंपनी की तरफ से इसमें बीयर, वाइन सर्व करने पर भी विचार किया जा रहा है। कंपनियों का कहना है कि इसको लेकर जरूरी मंजूरी प्रशासन से मांगी गई है और लोगों की सेफ्टी और सिक्योरिटी को लेकर पूरा इंतजाम किया जाएगा। वहीं प्रति व्यक्ति कितना चार्ज किया जाएगा, अभी इस संबंध में कोई फैसला नहीं लिया गया है। इसे लेकर भी मीटिंग में फाइनल फैसला लिया जा सकता है। लेकिन 2500 से 4000 के बीच चार्जिस फाइनल किए जा सकते हैं, जो वीकेंड और वीक डेज पर अलग-अलग होंगे।

Vatika