मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया से कैसे करें बचाव, पढ़ें पूरी खबर
punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 05:38 PM (IST)
पंजाब डैस्क : दिन-ब-दिन बढ़ती गर्मी को देखते हुए सिविल सर्जन मोगा डॉ. रमनदीप सिंगला ने जिले के लोगों को मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसके साथ ही उन्होंने स्पेशल टीमें बनाकर जिले के अलग-अलग सरकारी स्कूलों में स्पेशल कैंपेन शुरू किया है, ताकि स्कूली बच्चों को गर्मी और इन खतरनाक बीमारियों से बचाव के बारे में जरूरी जानकारी दी जा सके।
सिविल सर्जन डॉ. रमनदीप सिंगला ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अपने आस-पास सफाई रखना बहुत जरूरी है, ताकि मच्छर न पनप सकें। इसके साथ ही हेल्थ डिपार्टमेंट की अलग-अलग टीमों ने इलाके के स्कूलों और झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर लोगों को डेंगू के लार्वा से बचाव के बारे में जागरूक किया। हेल्थ डिपार्टमेंट ने लोगों को डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए दूसरी जरूरी सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी।
सही कपड़े चुनें
मच्छरों से बचाव के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। शॉर्ट्स, स्कर्ट्स की जगह पूरी पैंट या टांगों को कवर करने वाले कपड़े पहनें।
मच्छरों से सुरक्षा
सोते समय मच्छरों से सुरक्षा के लिए मच्छरदानी का उपयोग करें। दिन के समय भी मच्छर भगाने वाली क्रीम, कॉइल आदि का प्रयोग करें। हो सके तो सुबह और शाम के समय घर के खिड़कियां-दरवाजे बंद रखें।
पानी जमा न होने दें
कूलर, पानी की टंकी आदि को खुला न छोड़ें। कूलर का पानी लगातार बदलते रहें। टंकी को भी समय-समय पर साफ करवाते रहें। छत या किसी खुली जगह पर बर्तनों में पानी जमा न होने दें। घर में लारवा पनपने वाली किसी भी जगह में पानी जमा न होने दें और वहां की अच्छे से सफाई करें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

