शादी के 3 महीने बाद ही विवाहिता ने खुद को लगाई आग, एक घंटे तक तड़पती रही

punjabkesari.in Friday, Apr 30, 2021 - 12:15 PM (IST)

लुधियाना (ऋषि): शादी के 3 महीने बाद ही ससुराली दहेज की मांग को लेकर परेशान करने लग पड़े। पति और सास से दुखी होकर 32 साल की विवाहिता ने खुद को आग लगा ली जिसे उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।थाना डेहलों की पुलिस ने गांव बेगोआणा के रहने वाले पति अजिंद्रपाल और सास सर्बजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ए.एस.आई. बिक्रमजीत सिंह के अनुसार पुलिस को दिए बयान में अस्पताल में उपचाराधीन रविंद्र कौर ने बताया कि उसने बी.एससी. नर्सिंग की पढ़ाई की है, जबकि आरोपी पति सिविल इंजीनियर करने के बाद प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी शादी 30 जनवरी 2021 को हुई थी।

यह भी पढ़ें: बंद ऑक्सीजन प्लांटों को जल्द जारी होंगे लाइसेंस
शादी के बाद ही ससुराली दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करने लग पड़े। मायके परिवार द्वारा शादी में बाइक दी गई थी और आरोपी कार की मांग कर रहे थे। इसी बात से तंग आकर गत 26 अप्रैल सुबह उसने खुद को आग लगा ली। पुलिस के अनुसार घायला 70 प्रतिशत तक झुलसी हुई है।

1 घंटे तक तड़पती रही, मायके से आकर लेकर गए अस्पताल
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके आग लगाने के बाद उसकी सास ने फोन कर पति को बुला लिया लेकिन दोनों उसे अस्पताल नहीं ले गए और मायके घर फोन कर दिया जो उसके घर पहुंचने के बाद उसे अपने साथ इलाज के लिए अस्पताल ले गए। पीड़िता के अनुसार वह लगभग 1 घंटे तक तड़पती रही लेकिन पति और सास मदद के लिए आगे नहीं आए।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News