आखिर पंजाब में क्यों नहीं लग सका पूरा Lock down? जानें अंदर की बात

punjabkesari.in Tuesday, May 04, 2021 - 11:42 AM (IST)

जालंधर /चण्डीगढ़ (धवन): पंजाब सरकार द्वारा राज्य में पूरा लाकडाऊन लाने का फैसला नहीं लिया जा सका। हरियाणा में सरकार ने एक हफ़्ते का पूरा लॉकडाऊन लगाया हुआ है। दिल्ली में भी लॉकडाऊन चल रहा है। पंजाब में फ़िलहाल मिनी लॉकडाऊन चल रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने तो पूरा लॉकडाऊन लगाने का प्रस्ताव भी कोविड समीक्षा बैठक में पेश कर दिया था। इसके बावजूद भी पूरा लॉकडाऊन लगाने का मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने फ़ैसला नहीं लिया। वास्तव में मुख्यमंत्री के नज़दीकी सूत्रों ने बताया कि पूरा लॉकडाऊन लगाने के संबंध में कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने अपने मुख्य प्रधान सचिव सुरेश कुमार, मुख्य सचिव विन्नी महाजन और डी. जी. पी. दिनकर गुप्ता से विचार-विमर्श किया। इन आधिकारियों का तर्क था कि अगर पूरा लॉकडाऊन लगाया जाता है तो ऐसे हालात में एक तो उद्योगों का पहिया थम जाएगा, दूसरा प्रवासी मज़दूर अपने गृह सूबों को वापिस जाना शुरू कर देंगे।  

दूसरा बेकार होने वाले मज़दूरों के लिए राशन का प्रबंध भी सरकार को करना पड़ेगा। इसलिए सरकारी खजाने पर और बोझ पड़ जाएगा। अभी तक मज़दूर और कर्मचारी वर्ग फ़ैक्टरियों में जाकर काम कर रहे हैं और अपनी रोज़ी-रोटी का प्रबंध कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि पूरा लॉकडाऊन लगाने की स्थिति में सरकार को पिछले साल की तरह सभी जिलों में राशन का प्रबंध करना पड़ेगा। कुल मिलाकर स्थिति पूरी तरह ख़राब होने के आसार हैं। इसलिए सरकार को अभी वेट एंड वॉच की स्थिति पर चलना होगा। इसलिए स्वास्थ्य मंत्री की तरफ से रखे गए प्रस्ताव के बावजूद मुख्यमंत्री ने लोगों की रोज़ी -रोटी को ध्यान में रखते हुए पूरा लॉकडाऊन न लगाने का फ़ैसला किया है।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vatika