बेअंत सिंह और दुलो के बाद भारत भूषण आशु को मिली जिम्मेदारी

punjabkesari.in Sunday, Apr 10, 2022 - 04:39 PM (IST)

लुधियाना (हितेश): कांग्रेस हाईकमान की तरफ से विधान सभा मतदान के नतीजों के मद्देनजर नवजोत सिद्धू का इस्तीफा लेने के बाद प्रदेश संगठन में नए सिरे से नियुक्तियां की गई हैं। इसमें लुधियाना से पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को कार्यकारी प्रधान बनाया गया है। यह तीसरा मौका है जब जिला लुधियाना को पंजाब कांग्रेस में जिम्मेदारी मिली है।

यह भी पढ़ेंः सास से बदला लेने के लिए पति ने सरेआम किया यह खौफनाक काम

बता दें कि इससे पहले जिला लुधियाना के रहने वाले बेअंत सिंह और शमशेर सिंह दुलो भी पंजाब प्रधान रह चुके हैं। आशु ने अपनी नियुक्ति के लिए हाईकमान खासकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी का धन्यवाद प्रकटाया। उन्होंने कहा कि इस समय सबसे ज्यादा जरूरत कांग्रेस को मजबूत करने की है जिसके लिए पंजाब भर में मुहिम चलाकर वर्करों को लामबंद किया जाएगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila