Excise officer नरेश दूबे के बाद इस आबकारी अफसर के घर भी ED की रेड
punjabkesari.in Tuesday, Sep 06, 2022 - 09:52 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के कई अधिकारी भी ई.डी. के राडार पर हैं। इसी के चलते आज ई.डी. ने एक्साइज कमिश्नर वरुण राजूम आई.ए.एस. के चंडीगढ़ 20 सैक्टर घर में रेड की है। बता दें आज ई.डी. द्वारा पंजाब एक्साइज विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर नरेश दुबे पर शिकंजा कसते हुए उनके घर रेड की और कई सारे दस्तावेजों को जब्त किया।
जिक्रयोग्य है कि दिल्ली की एक्साइज पालिसी की तर्ज पर बनाई गई पंजाब की एक्साइज पॉलिसी को लेकर कई तरह के सवाल खड़े किए गए हैं। सुखबीर बादल सहित कई नेताओं ने पंजाब सरकार पर एक्साइज पालिसी को लेकर बड़े घोटाले के आरोप लगाए हैं, जिसके बाद ई.डी. ने पंजाब के एक्साइज अधिकारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कांग्रेस और अकाली दल ने गवर्नर को मांग पत्र देकर पंजाब एक्साइज पॉलिसी की सी.बी.आई. जांच की मांग भी की।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here