मैड संधू ह/त्याकांड में नया मोड़, गोल्डी ढिल्लों के बाद लक्की जोहल-मनी पन्नू ने भी ली जिम्मेदारी; अरुप्रीत अगला निशाना

punjabkesari.in Sunday, Oct 04, 2026 - 01:04 PM (IST)

अमृतसर :  अमृतसर में मैड संधू की हत्या के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक ऑडियो में लक्की जोहल और मनी पन्नू की ओर से इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने का दावा किया जा रहा है। इससे पहले गोल्डी ढिल्लों की ओर से भी वारदात की जिम्मेदारी लेने की बात सामने आई थी।

वायरल ऑडियो की शुरुआत धार्मिक अभिवादन से होती है। इसके बाद ऑडियो में बोलने वाले व्यक्ति द्वारा दावा किया जाता है कि मैड संधू को उसी ने मरवाया है। साथ ही पहले से सामने आ रहे जिम्मेदारी के दावों को झूठा बताया गया है और अपने दावे के समर्थन में पुख्ता सबूत होने की बात कही गई है।

ऑडियो में यह भी कहा गया है कि हत्या किसी आर्थिक फायदे या पैसों के लिए नहीं की गई, बल्कि मैड संधू पर पंजाब का माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ यह कदम उठाने की बात कही गई है।

इसी ऑडियो में अरुप्रीत को धमकी देने का भी दावा किया गया है। कथित तौर पर अगला निशाना अरुप्रीत को बनाने की बात कही गई है। ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस के सामने मामले की जांच को लेकर एक नया एंगल जुड़ गया है। गौरतलब है कि अमृतसर में बीते दिनों मैड संधू पर गोलियां चलाकर हमला किया गया था। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद पुलिस और प्रशासन में भी हड़कंप मच गया था।

इससे पहले भी अमृतसर में एक एएसआई की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आ चुका है। फिलहाल मैड संधू हत्याकांड में पुलिस ने किसी आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। पुलिस वायरल ऑडियो और हत्या से जुड़े तमाम पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News