पंचायत चुनाव हारने की रंजिश में भाभी के फाड़े कपड़े

punjabkesari.in Friday, Jan 04, 2019 - 11:46 PM (IST)

तरनतारन (रमन): थाना सिटी की पुलिस ने पंचायत चुनाव हारने की रंजिश में भाभी के कपड़े फाड़ कर उसे बेईजत करने वाले देवर के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। महिला ने शिकायत में बताया कि हरचरन सिंह पुत्र करतार सिंह ने पंच का चुनाव लड़ा। इस चुनाव में हरचरन सिंह का साथ न तो उसके भाई ने दिया और न ही भाभी ने। 

इसी रंजिश के तहत हरचरन सिंह ने करियाणे की दुकान में बैठी भाभी पर हमला कर दिया और उसके कपड़े फाड़ दिए। महिला द्वारा शोर मचाने पर गुरदास सिंह और दविंदर सिंह मौके पर पहुंचे। इतने में आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला को सिविल अस्पताल तरनतारन दाखिल करवाया गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापामारी शुरू कर दी है।


  


 

Mohit