साधु सिंह धर्मसोत के बाद अब इस पूर्व कांग्रेस मंत्री पर विजिलेंस की दबिश

punjabkesari.in Tuesday, Jun 07, 2022 - 01:19 PM (IST)

चंडीगढ़ः पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता साधु सिंह धर्मसोत की गिरफ्तारी के बाद अब मंत्री संगत सिंह गिलजियां पर भी गाज गिरी है। जानकारी के अनुसार पूर्व कांग्रेस मंत्री संगत सिंह गिलजियां पर भी वन विभाग भ्रष्टाचार को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। इस भ्रष्टाचार मामले में अन्य 6 लोगों के नाम भी सामने आए हैं। आपको बता दें कि यह कार्यवाही विजिलेंस ब्यूरों द्वारा की गई है और किसी भी समय पूर्व मंत्री संगत सिंह की गिरफ्तारी हो सकती है। 

गौरतलब है कि पंजाब के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता साधु सिंह धर्मसोत को भ्रष्टाचार के मामले में मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मंत्रिमंडल में वन और समाज कल्याण विभाग के मंत्री के रूप में कार्य किया था। साधु सिंह धर्मसोत को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। धर्मसोत के साथ, एक स्थानीय पत्रकार कमलजीत सिंह, जो कथित तौर पर एक सहयोगी के रूप में काम कर रहा था, को भी गिरफ्तार किया गया। मोहाली DFO की गिरफ्तारी के बाद पकड़े गए ठेकेदार ने पूर्व मंत्री धर्मसोत को रिश्वत देने का खुलासा किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila